{"_id":"6384ea78cbf91f4905525f29","slug":"government-will-give-budget-for-construction-of-toilets-in-new-houses-charkhidadri-news-hsr648317461","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नए मकानों में शौचालय निर्माण के लिए सरकार देगी बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नए मकानों में शौचालय निर्माण के लिए सरकार देगी बजट
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिस व्यक्ति ने अपना नया मकान बनाया है और उसमें शौचालय नहीं है तो वो सरकार की मदद से इस कमी को दूर कर सकता है। शौचालय निर्माण के लिए सरकार उसे 12 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्वच्छता मिशन 2.0 के तहत सरकार ने इस दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। स्वच्छता मिशन 2.0 के तहत सरकार शहर और गांवों में समानांतर रूप से स्वच्छता पर काम कर रही है।
मिशन 1.0 के तहत सरकार ने जिला के गांवों में करीब चार हजार शौचालय बनवाए थे। इन शौचालयों को जीरो टैग से भी अटैच कर रखा है ताकि इनके सदुपयोग का पता चलता रहे। पंचायतों के सहयोग से इन शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय भी बनवाए गए थे। आंगनबाड़ी, सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला, स्कूल आदि स्थलों पर यह शौचालय बनाए गए थे।
अब सरकार ने इस दिशा में फिर से काम शुरू कर दिया है। इसके तहत नए मकानों में शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए सरकार इंसेंटिव के रूप में 12 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। जिस व्यक्ति ने अपना नया मकान बनाया है और वह शौचालय नहीं बनवा सका तो वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के बाद इसकी वेरिफिकेशन की जाएगी। पहले ब्लॉक लेवल पर जांच होगी और उसके बाद जिला लेवल की कमेटी की ओर से इसे वेरिफाई किया जाएगा। उसके बाद ही बजट जारी हो सकेगा।
विज्ञापन
नये मकानों में शौचालय बनवाने की सरकार की नई योजना है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। वेरिफिकेशन के बाद शौचालय के लिए बजट जारी हो जाएगा। स्वच्छता मिशन के लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। लोग प्रशासन व विभाग का सहयोग करें।
अनुष्मा, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर, स्वच्छता मिशन