फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government will compensate for the economic loss caused by hailstorm: JP Dalal

ओलावृष्टि से हुए आर्थिक नुकसान की सरकार करेगी भरपाई: जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government will compensate for the economic loss caused by hailstorm: JP Dalal
खेत में पहुंचकर बर्बाद फसल का जायजा लेते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिन किसानों की फसल ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई है, उनको सरकार से उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। सरकार किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं होने देगी। गांव खोरड़ा, आर्यनगर, भांडवा, मथुरा, गोबिंदपुरा आदि का दौरा करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरसों और गेहूं की फसलों का जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ था, उनको बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति राशि दिलवाई जायेगी। इसके अलावा जो किसान बीमित नहीं है, उनका मुआवजा सरकार देगी। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उनको आश्वस्त कर चुके हैं। किसानों ने बताया कि उनकी मूली और टमाटर की फसल ओले गिरने से बर्बाद हो गई है। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि इस बारे में बागवानी विभाग को सब्जी की फसलों का आकलन कर मुआवजा दिये जाने के निर्देश जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी भी समय आ सकती है। मौजूदा सरकार पूरी तरह से किसानों के हक में है और मुख्यमंत्री स्वयं चाहते हैं कि किसान की माली हालत में सुधार किया जाये। इसके लिए सरकार ने मछली पालन, बागवानी, मशरूम उत्पादन, कृषि अभियांत्रिकी, एफपीओ, पशुपालन, डेयरी उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण की अनेक योजनाएं बनाई हैं। सरकार की ओर से गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनवाई जा रही है। लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की लागत से यह मंडी बनाई जायेगी।
विज्ञापन

मंत्री ने की सड़क का चौड़ा करने की घोषणा
जेपी दलाल ने ग्रामीणों की मांग पर गांव खोरड़ा से सिंघानी तक चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को 6 मीटर चौड़ा करने की घोषणा की। वहीं, किसानों ने कृषि मंत्री से मुलाकात की और उनको अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उनके साथ एसडीएम संजय सिंह, शमशेर सिंह, कानूनगो राजेश कुमार व कृषि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed