फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government showing sabjbagh by promising to give permanent jobs to Agniveers: Ranbir Mahendra

अग्निवीरों को पक्की नौकरी देने का वायदा करके सब्जबाग दिखा रही सरकार: रणबीर महेंद्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government showing sabjbagh by promising to give permanent jobs to Agniveers: Ranbir Mahendra
लघु सचिवालय में सत्याग्रह के तहत धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दादरी लघु सचिवालय में अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह किया। पूर्व विधायक चौधरी रणबीर सिंह महेंद्रा ने कहा कि यह योजना देशहित और देश की सुरक्षा के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पक्की नौकरी देने का वायदा करके सब्जबाग दिखा रही है जबकि हकीकत यह है कि गठबंधन सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। आंकड़े बताते हैं कि अब तक 29,275 पूर्व सैनिकों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है जबकि सरकार ने सिर्फ 543 को ही नौकरी दी है। ऐसे में 4 साल की नौकरी के बाद सेना से वापस आने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को यह सरकार नौकरी कैसे देगी? अगर ऐसा है तो सरकार हरियाणा के अग्निवीरों को पहले पक्की नौकरी दे और 4 साल के सेना में डेपुटेशन पर भेजे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल धनखड़ ने कहा कि भारत के युवा खुद सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं और एक सैनिक बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। ऐसे में इजरायल जैसे देशों की नीति भारत में लागू नहीं हो सकती। सरकार को इस पर पुनर्विचार करते हुए अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए और पक्की भर्तियां शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संघ और भाजपाईयों के परिवारों का सेना से नहीं जुड़ाव : रणसिंह मान
पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कहा कि भाजपा और संघ से जुड़े लोगों में से गिने-चुने परिवारों का सेना से जुड़ाव है। यही कारण है कि उन्हें सैन्य ढांचे का पूरा ज्ञान नहीं है। इसी सोच के चलते सरकार अग्निपथ योजना लेकर आई है।

- ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, धर्मेंद्र, जोरावर सांगवान, बलजीत फोगाट, इंद्रजीत सांगवान, बलवान, जितेंद्र सांगवान, लीला, ओम प्रकाश, आनंद, नितिन जांघू, सूरज फौगाट, अमन व विकास मोठसरा आदि धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed