{"_id":"6aee3d444d00bf8a3403f964","slug":"government-schools-will-be-illuminated-with-the-light-of-diyas-on-diwali-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162658-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी स्कूल
Sat, 07 Nov 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय।
चरखी दादरी। दीपावली के पर्व पर इस बार जिले के सरकारी स्कूल भी दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। शिक्षा विभाग ने दीपावली के अवसर पर सभी राजकीय विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 7 नवंबर को शाम 5 बजे विद्यार्थी अपने विद्यालय में एक-एक दीप जलाएंगे।
इस पहल को 'एक दीप विद्यालय के नाम' कार्यक्रम का नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने विद्यालय के प्रति सम्मान, अपनापन और जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को पत्र जारी किया गया है।
विभाग ने सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों से भावना जोड़ने की पहल
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है बल्कि यह अंधकार को दूर कर ज्ञान, आशा और नई ऊर्जा का प्रतीक भी है। इसी भावना को विद्यालयों से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। विद्यालयों को ज्ञान और अच्छे संस्कार देने वाले केंद्र के रूप में देखते हुए विभाग चाहता है कि विद्यार्थी अपने स्कूल को भी परिवार की तरह अपनाएं और उसके प्रति सम्मान का भाव रखें।
विद्यार्थियाें की हो भागीदारी
अधिकारियों के मुताबिक इस आयोजन में विद्यार्थियों की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने विद्यालय में एक दीप जलाकर उसके प्रति सम्मान और अपनापन प्रकट करेगा। विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपने स्कूल से भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ उनमें सामूहिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करेंगे।
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अधीन आने वाले राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करवाने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। सरकारी स्कूलों में दीपों की रोशनी के साथ दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा।
- धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी।