फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government Model Culture School Dadri was the first in drama staging

नाटक मंचन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government Model Culture School Dadri was the first in drama staging
चरखी दादरी। दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। शहर के राजकीय कन्या स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में समापन पर उपायुक्त प्रीति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रात: कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नाटक मंचन स्पर्धा में दादरी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मौलिक शिक्षा डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के अंतिम दिन कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागनी व पर्यावरण पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने कहा कि जिन प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वे सभी टीमें अक्टूबर माह में होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि नाटक मंचन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी की टीम प्रथम जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांवड़ की टीम द्वितीय रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांकरोड़ की टीम को तृतीय स्थान मिला।। एकल लोक नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागेश्वरी तृतीय रहा। रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढ़ड़ा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य में दादरी कन्या स्कूल बना विजेता
समूह लोक नृत्य में राजकीय कन्या विद्यालय दादरी की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी की टीम द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बाढ़ड़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. एवी शर्मा, डॉ. कमल नयन, बृजमोहन कौशिक, डॉ. अलका शर्मा, रमन, आशीष, संजय रामफल व विनय कुमार ने निभाई।

ये रहे मौजूद
इस दौरान डॉ. इंदू गुलिया, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अनीता भारद्वाज, प्राचार्य रामपाल यादव, राकेश भारद्वाज, चित्रलेखा, सुरेश यादव, दर्शन सिंह कादयान, उमेश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed