{"_id":"65e75907cda667c77505fcf4","slug":"government-killed-democracy-by-stopping-farmers-shruti-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114537-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को रोककर सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या : श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को रोककर सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या : श्रुति चौधरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एनएच-152 डी के समीप जनसंगठनों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि किसानों को बॉर्डर पर जबरन रोककर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार का किसानों के प्रति व्यवहार बिल्कुल गलत है और इसे सहन नहीं किया जाएगा।
वहीं, मंगलवार को धरने की अध्यक्षता सर्वजातीय फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, सांगवान खाप सचिव नरसिंह, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला व चिड़िया खाप-5 प्रधान राजबीर शास्त्री ने संयुक्त रूप से की।
वहीं, धरनास्थल पर पहुंची पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार ने किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए सड़कों पर कील ठोंकने के साथ बैरिकेडिंग कर किसान विरोधी होने का प्रमाण दिया है। संविधान के अनुच्छेद 19 की धारा के अनुसार कोई भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने तानाशाही रवैया से किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और किसानों पर ज्यादती कर रही है। उन्होंने ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र पत्र में स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था लेकिन अब किसानों की जायज मांगों को पूरा करने में असमर्थता दिखा रही है।
विज्ञापन
- ये रहे धरनास्थल पर मौजूद
धरनास्थल पर कृष्ण फौगाट, इनेलो जिला अध्यक्ष विजय पंचगावा, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, दिलबाग चहल, विरेंद्र पप्पू, रणधीर घिकाड़ा, शमशेर खातीवास, फौगाट खाप सचिव सुरेश फौगाट, किसान नेता सुनील पहलवान, कैप्टन मोहम्मद आदि मौजूद रहे।