फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government increased grant for farmers planting orchards: Deputy Commissioner

बाग लगाने वाले किसानों के लिए सरकार ने बढ़ाया अनुदान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government increased grant for farmers planting orchards: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए एक ओर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बागवानी विभाग की ओर किसानों को दिए जाने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब बाग लगाने वाले किसान को विभाग की ओर से 50 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। दादरी उपायुक्त प्रीति ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर नई-नई योजनाओं को क्रियांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने बाग लगाने वाले किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ा दिया है। पहले 6 मीटर बाई 6 मीटर की दूरी पर अमरूद का बाग लगाने पर 7660 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान तीन वर्षों में दिया जाता था। अब उसे बढ़ाकर 43 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार 6 मीटर बाई 6 मीटर की दूरी पर आम, नींबू प्रजाति, अनार, आड़ू, आलू बुखारा, नाशपाती, बबूगोसा व ड्रेगन फ्रूट लगाने वाले किसानों को भी इसी प्रकार अनुदान दिया जाएगा। जो किसान 6 मीटर बाई 7 मीटर की दूरी पर बेर, चीकू, लीची, आंवला व अन्य पौधों का बाग लगाता है तो उसे 25500 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान तीन वर्षों में दिया जाएगा। धान छोड़कर इस वर्ष यह बाग लगाते हैं तो उन्हें 32500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तीन वर्षों में अनुदान दिया जाएगा। अगर किसान बागों में मचान विधि अपनाते हैं तो उन्हें 70 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान अलग से दिया जाएगा। अगर किसान अपने खेतों में टिशू कल्चर के खजूर के पौधे 8 मीटर बाई 8 मीटर की दूरी पर लगाएंगे तो उन्हें तीन वर्षों में 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed