{"_id":"6008724c8ebc3e317b355ebf","slug":"government-in-ego-forgets-public-is-biggest-power-in-democracy-sombir-sangwan-charkhidadri-news-rtk591786099","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकार में चूर सरकार भूली लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत: सोमबीर सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकार में चूर सरकार भूली लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत: सोमबीर सांगवान
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर मौजूद किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
सरकार अहंकार में चूर है और ये भूल गई है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है। सरकार को किसानों की अनदेखी का अंजाम भुगतना पड़ेगा। यह बात कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चित कालीन धरने को संबोधित करते हुए विधायक सोमबीर सांगवान ने कही।
दादरी के निर्दलीय विधायक और खाप 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है। अब भी वक्त है कि सरकार जाग जाए और किसानों की सभी मांगों को आज होने वाली बैठक जरूर मान ले ताकि किसान शांतिपूर्ण ढंग से घर लौटकर अपनी खेती-बाड़ी और काम-धंधों को संभाल सकें। इस मौके पर उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म, संस्कृति व राष्ट्र की आन-बान और शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। उनसे सीख लेने की जरूरत है।
वहीं इंटक के जिला प्रधान सुशील और आंबेडकर महासभा के जिला प्रधान सुनील गोलपुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए नए कृषि कानूनों की बड़ी मार सभी वर्गों पर पड़ने वाली है और इनके खिलाफ किसान और मजदूर एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून लागू होने के बाद असीमित भंडारण से मंहगाई बढ़ने के साथ गरीबों को सस्ता अनाज मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है और किसान-मजदूर दोनों को खत्म करने पर तुली है। इसलिए दोनों हाथ मिलाकर जुल्मी सरकार को झुकने पर विवश कर देंगे।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर 27वें दिन चल रहे अनिश्चित कालीन धरने की बुधवार को नरसिंह डीपीई, शमशेर फौगाट, मास्टर राज सिंह, गंगाराम श्योराण, रणधीर कुंगड़, कमल प्रधान, मास्टर ओमप्रकाश कितलाना, कृष्णा छपार ने संयुक्त अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड में इलाके के 36 बिरादरी के लोग बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर सांगवान खाप कन्नी प्रधान सूरजभान सांगवान, राजू मान, जगबीर घसोला, धर्मपाल महराणा, सुभाष यादव, अधिवक्ता ब्रह्मानंद, दिलबाग ग्रेवाल, खजान सिंह सांगवान, धीरज सिंह, आचार्य देवी सिंह, धर्मेंद्र छपार, ओमप्रकाश, बलजीत फौगाट, नरदेव अटेला, कुलवंत रंगा, बलबीर बजाड़, प्रेम अचीना, भरपूर यादव, बलवान यादव, प्रदीप यादव, कमल यादव, हरिकिशन यादव, शमशेर सांगवान, राजेन्द्र फौजी, सूबेदार सतबीर सिंह, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह, कर्मबीर श्योराण, पप्पू नांगल, धर्मबीर पूनिया आदि मौजूद रहे।