फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government gave assistance of Rs 50 lakh for 12 cowsheds

Charkhi Dadri News: 12 गोशालाओं के लिए सरकार ने दी 50 लाख की सहायता राशि

Mon, 08 Jan 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government gave assistance of Rs 50 lakh for 12 cowsheds
गोशाला प्रबंधक को राजकीय सहायता भेंट करते विधायक सोमबीर सांगवान। 
चरखी दादरी। क्षेत्र की गोशालाओं में पलने वाले गोवंशों के संरक्षण व पालन में सहयोग के लिए प्रबंधन कमेटियां निरंतर सरकार के समक्ष मांग उठा रही है। कुछ दिन पहले इस मांग को लेकर उन्होंने विधायक सोमबीर सांगवान से मुलाकात की। अब विधायक सोमबीर सांगवान के जरिये सोमवार को क्षेत्र की 12 गोशालाओं के लिए पचास लाख की राजकीय सहायता राशि पहुंची है।
विज्ञापन

विधायक के निजी सचिव रामनिवास सांगवान ने बताया कि सोमवार को विधायक आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न गोशालाओं से प्रबंधन कमेटी सदस्य पहुंचे। सोमबीर सांगवान ने सभी को राजकीय राशि के चेक भेंट किए। उन्होंने कहा कि आगे भी वे गोमाता के संरक्षण संबंधी प्रयास करते रहेंगे। निजी सचिव मास्टर रामनिवास ने बताया कि इस दौरान रामपुरा, फौगाट, भागेश्वरी, शीशवाला, रानीला, धिकाडा, छपार, अचीना आदि गांवों की गोशाला प्रबंधन को चेक भेंट किए।
विज्ञापन

इस दौरान नगर की श्रीकृष्णा सेवा दल, चंपापुरी में बाबा न्याराम दास सोशल वेलफेयर सोसायटी संचालित गोशाला, श्रीकृष्ण गोशाला को सहायता राशि भेंट की गई। साथ ही पशुपालन विभाग डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत सिंह जून, पूर्व उपनिदेशक डॉ. दिलीप सांगवान, एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार व जगबीर सिंह ने गोशाला प्रबंधकों को गोवंशों के स्वास्थ्य रक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में पूर्व डायरेक्टर दलीप सिंह की पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed