फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government forced farmers on the streets for capitalist friends: Abhay Chautala

सरकार ने पूंजीपति मित्रों के लिए किसानों को सड़कों पर उतरने को दिया मजबूर: अभय चौटाला

Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government forced farmers on the streets for capitalist friends: Abhay Chautala
नए कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को बाढड़ा में इनेलो की ट्रैक्टर यात्रा पहुंची। इस दौरान इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने अपने चंद पूंजीपति मित्रों के हितों के लिए देश के करोड़ों किसानों को सड़क पर आने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमारी राजधानी है और किसानों के लिए हमें 26 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अन्नदाता के हितों की रक्षा करनी है।
विज्ञापन

इनेलो ने किसानों की 26 जनवरी की दिल्ली ट्रैक्टर मार्च को सहयोग करने के लिए सभी जिलों में जन जागरुकता ट्रैक्टर यात्रा निकालने का फैसला लिया है और इसकी के तहत बुधवार को ट्रैक्टर यात्रा बाढड़ा पहुंची है। उपमंडल की सीमा में प्रवेश करने पर प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने महाराज राकेश गिरी से आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में आज पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार के तीनों कानून किसानों की जमीन गिरवी रखने, उनके अनाज को भंडारित करने व मनमर्जी के दामों पर बेचने के लिए बनाए गए हैं। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र प्रजापत, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, सुनील लांबा, भूतपूर्व सैनिक सैल अध्यक्ष सूबेदार कृष्ण, महेंद्र शास्त्री, एडवोकेट दरियाव सिंह, प्रदेश सचिव आनंद श्योराण, विरेंद्र, नप वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण, सूबे सिंह, संत श्यामकलां, पूर्व चैयरमैन जगबीर सिंह डोहकी, कांता श्योराण, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed