फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government failed in making timely lifting and payment: Dushyant Chautala

समय पर उठान व भुगतान करने में सरकार विफल : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Government failed in making timely lifting and payment: Dushyant Chautala
 कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला।
बाढड़ा। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की मंडियां गेहूं व सरसों से अटी पड़ीं है। उठान के लिए टेंडर तक न होना सरकार की नियत पर सवाल खड़ा कर रही है। वहीं, मंडियों में समय पर उठान, भुगतान करने में विफल रहने से किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जजपा का राज्य स्तरीय संगठन कार्य चल रहा है और देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले अनुभवी व नए चेहरों को आगे लाया जाएगा। यह बात उन्होंने कस्बे के लोहारू रोड स्थित जजपा हलका अध्यक्ष ऋषिपाल उमरवास के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस धरातल पर उतर किसान, गरीब, कमेरे वर्ग की तकलीफों के समाधान में कोई रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


गरीब परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर उनकी सुविधाएं बंद की जा रही है वहीं, कालेजों में स्टाफ की तैनाती करने वाली सरकार अब पीएमश्री मॉडल काॅलेज के नाम से सरकारी पैसे के दुरुपयोग की तैयारी कर रही है। आज मंडियों की बात हो या सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नई भर्ती करने के लिए सरकार कोई संजीदगी नहीं बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि यहां की जनता डाॅ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व विधायक नैना चौटाला से आत्मिक लगाव रखती है। फसल कटाई के बाद सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों का प्रचार- प्रसार करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, राजेंद्र हूई, इनसो अध्यक्ष विजय श्योराण, रामकुमार कादमा, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed