फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Got assurance from police, farmer organizations postponed panchayat

Charkhi Dadri News: पुलिस से मिला आश्वासन, किसान संगठनों ने स्थगित की पंचायत

Sat, 23 Dec 2023 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Got assurance from police, farmer organizations postponed panchayat
एसपी नितिका गहलोत से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल सदस्य। स्रोत: संगठन
चरखी दादरी। किसानों और ग्रामीणों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए आढ़ती की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल एसपी नितिका गहलोत से मिला। एसपी ने मंगलवार तक आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान संगठनों ने 24 दिसंबर को होने वाली पंचायत स्थगित कर दी।
विज्ञापन

हरियाणा किसान संगठनों के संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि फरार व्यापारी की गिरफ्तारी न होन के चलते पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया था। इस सिलसिले में प्रधान अनूप की अध्यक्षता में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत से मुलाकात की। एसपी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रयासरत है और मंगलवार तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके चलते ही लोहरवाड़ा बस स्टैंड पर रविवार को होने वाली पंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत ने जांच अधिकारी को कार्यालय में बुलाकर आरोपी पक्ष की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार का आदेश दिया है। अगर इस आदेश का तय समय में पालना नहीं हुई तो फिर पंचायत बुलाकर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

प्रतिनिधिमंडल में ये भी रहे शामिल

एसपी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में रणबीर फौजी, राजकरण, सुभाष, ओमप्रकाश, रामअवतार, रामकिशन, कालीरमन, भोमी, मास्टर सुकर्मपाल व सूरजभान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed