फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   gorakshak caught canter full of govansh

Charkhi Dadri News: गोरक्षक टीम ने 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गोवंशों से भरा कैंटर, 16 गोवंश मिले

Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
gorakshak caught canter full of govansh
गांव मोरवाल में कैंटर से गोवंश के उतारते हुए गोरक्षक टीम सदस्य। संवाद
दिल्ली की ओर की जा रही था गोवंशों से भरा कैंटर, गोरक्षक टीम ने गाड़ी का पीछा कर हासिल की सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे-334 बी पर गोरक्षक टीम ने गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा है। इसमें टीम को 16 गोवंश मिले। इनमें से दो गायों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, टीम ने गोवंशों को मुक्त कर दिया। अचीना चौकी पुलिस को चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ शिकायत दी गई है।

दूबलधन गोशाला से मोनू व उनके साथी सुबह चार बजे अचीना टोल के पास थे। उसी दौरान दादरी से रोहतक क्षेत्र नंबर प्लेट का एक कैंटर आया। टोल कटवाने के लिए रुका तो इसमें से गायों के रंभाने व पैर मारने की आवाज आई। बाद में उन्होंने चालक से पूछा, लेकिन, टोल कटने के कारण आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। तभी गोरक्षक टीम को कैंटर में गोवंश होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने टोल कर्मी प्रवीण व साथियों के साथ कैंटर का पीछा किया। टोल से करीब दो किलोमीटर दूरी तक उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। रोकने की कोशिश भी की। साथ ही डायल 112 टीम को भी इसकी सूचना दी गई। अचीना चौकी पुलिस भी उसी दौरान आ गई और पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षक टीम ने दो किलोमीटर दूरी पर कैंटर के आगे गाड़ी चलाई और एक ड्रम गाड़ी के आगे डाल दिया। तब चालक चलती गाड़ी से उतरकर खेतों में भाग गया और गाड़ी कुछ दूर जाकर रुक गई।

टीम ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन, अंधेरा होने के कारण आरोपी भागने में सफल रहा। बाद में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कैंटर खोला तो इसमें 16 गोवंश मिले। टीम ने एक-एक कर सभी गोवंश को नीचे उतारा। इस दौरान दो गायें मृत पाई गईं। अन्य 14 गोवंशों को अचीना गोशाला में छोड़ा गया है।
गोरक्षक टीम ने अचीना चौकी पुलिस को चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरक्षक टीम को संदेह है कि आरोपी दादरी से मेवात गोवंश तस्करी करने जा रहा था। अगर उन्होंने पीछा नहीं किया होता तो सभी गोवंश कत्लखाने पहुंचते। अब टीम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

वर्सन:
मोरवाला के पास अचीना चौकी टीम ने कैंटर कब्जे में ले लिया और गाड़ी चालक व मालिक पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम विभिन्न जगहों पर दबिश देकर तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, बौंदकलां

फोटो-01
गांव मोरवाला के पास पकड़ा गया गोवंश से भरा कैंटर। संवाद
फोटो-02
गांव मोरवाल में कैंटर से गोवंश के उतारते हुए गोरक्षक टीम सदस्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed