{"_id":"61ccacbd0f15bb15af46e175","slug":"gold-and-silver-of-constable-bhupendra-in-national-level-body-building-charkhidadri-news-hsr6207334140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डिंग में कांस्टेबल भूपेंद्र की सोना-चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डिंग में कांस्टेबल भूपेंद्र की सोना-चांदी
विज्ञापन
अभ्यासस्थल पर भूपेंद्र को सम्मानित करते।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। फिटनेस वर्ल्ड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग ओपन चैंपियनशिप में कांस्टेबल भूपेंद्र लांबा ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण समेत दो पदक हासिल किए। भूपेंद्र ने दो साल पहले ही अभ्यास शुरू किया था और यह उनका पहली प्रतियोगिता थी। पदक विजेता पुलिसकर्मी एवं बॉडी बिल्डर भूपेंद्र के सम्मान में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें खेल प्रेमियों ने उसे सम्मानित किया। भूपेंद्र ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच आशीष फौगाट और परिजनों के सहयोग को दिया।
राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लौटे कांस्टेबल भूपेंद्र लांबा से संवाददाता ने उपलब्धि पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने 2019 में बॉडी बिल्डिंग का अभ्यास शुरू किया था। नई दिल्ली में आयोजित यह स्पर्धा उनका पहला टूर्नामेंट था। स्पर्धा की दोनों कैटेगरी में 550 बॉडी बिल्डर्स ने सहभागिता निभाई थी। भूपेंद्र ने बताया कि प्रदेश का नेतृत्व करते हुए 90 प्लस भारवर्ग की फिटनेस वर्ल्ड क्लासिक कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस कैटेगरी में 250 बॉडी बिल्डर्स ने सहभागिता निभाई। इसी प्रकार वीर क्लासिक कैटेगरी में उसे रजत पदक मिला। पदक विजेता के सम्मान में बुधवार को नारा क्रॉस फिट जिम में समारोह का आयोजन किया। संचालक चांद पहलवान और रोहित नारा ने आयोजन के दौरान भूपेंद्र लांबा को सम्मानित किया। आयोजन में कोच आशीष फौगाट भी मौजूद रहे। इस मौके पर शॉटपुट खिलाड़ी दीपेंद्र डबास भी मौजूद रहे।
पांच माह तक नहीं खाया अन्न
भूपेंद्र ने बताया कि इसके लिए उसने प्रतिदिन दो शिफ्ट में पांच घंटे अभ्यास किया और पांच माह तक अन्न से दूरी बनाए रखी। भूपेंद्र ने बताया कि उसके पिता कमल सिंह किसान है और मां शकुंतला देवी घरेलू महिला है। उनका भाई अशोक एयरफोर्स में है और उन सबका इस सफलता में अहम योगदान है।
विज्ञापन
2017 में हुए थे भर्ती, पुलिस विभाग की तरफ से खेलना है लक्ष्य
महेंद्रगढ़ के माधवगढ़ निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वे जून 2017 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग दादरी में है। भूपेंद्र ने बताया कि पहले टूर्नामेंट में जीत से काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उनका सपना हरियाणा पुलिस की बॉडी बिल्डिंग टीम का हिस्सा बनना है और इसके लिए अब और कड़ा अभ्यास करूंगा।
ये अपनाया डाइट चार्ट
भूपेंद्र ने बताया कि डाइट चार्ट के मुताबिक खुराक देने में पत्नी रीतिका का काफी सहयोग रहा। सुबह और शाम को 400-400 ग्राम चिकन, 20-20 अंडे, दही और ड्राई फ्रूट का सेवन कर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए खुद को तैयार किया। भूपेंद्र की हाइ छह फुट तीन इंच है।