{"_id":"6733ba9052dd17085e0a7f54","slug":"godown-sanchalak-bought-stolen-material-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-126164-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोदाम संचालक खरीदता था चोरी के कृषि उपकरण, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोदाम संचालक खरीदता था चोरी के कृषि उपकरण, पुलिस ने दबोचा
Wed, 13 Nov 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप:
-- भिवानी निवासी आरोपी के रूप में चिड़िया चौकी पुलिस ने की छठवीं गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। किसानों के खेतों से चोरी किए गए कृषि उपकरणों को भिवानी निवासी गोदाम संचालक खरीदता था। आरोपी कृष्ण उर्फ काले देवसर चुंगी का रहने वाला है। उसे चिड़िया पुलिस ने काबू कर कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। कृष्ण के रूप में छठवीं गिरफ्तारी है।
चिड़िया चौकी पुलिस टीम ने रविवार रात बलकरा की बणी से कृषि उपकरण चुराने वाले गिरोह के पांच गुर्गाें को वाहन समेत दबोचा था। उन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में गुर्गाें ने चोरी की 19 वारदात कबूल की थीं। पुलिस के उनके कबूलनामे को क्रॉस चेक कर रही है। साथ ही आरोपियों ने पुलिस के समक्ष चोरी का सामान खरीदने वाले कृष्ण का नाम भी उजागर किया।
पांचों आरोपियों के खुलासे के आधार पर चिड़िया चौकी पुलिस ने कृष्ण को भिवानी से दबोच लिया। आरोपी कृष्ण पहले मीट शॉप चलाता था। दुकान बंद करने के बाद उसने एक गोदाम बनाया था। इसमें वह चोरी का माल डलवाता था। इसके बाद उसे आगे खपा देता था।
विज्ञापन
- आरोपी मनोज से बरामद हुईं 28 नोजल
रविवार रात पुलिस टीम के हत्थे चढ़े आरोपी मनोज उर्फ बिंटू से पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान खेतों से चोरी की गईं 28 नोजल बरामद की हैं। वहीं, छठवें आरोपी कृष्ण ने पूछताछ में चोरी के कृषि उपकरण खरीदने की बात कबूल की है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।
वर्सन:
कृष्ण के रूप में छठवीं गिरफ्तारी हुई है। उसने चोरी के कृषि उपकरण खरीदने की बात कबूल ली है। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी
फोटो 11
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का सामान खरीदने का आरोपी कृष्ण उर्फ काले। स्रोत : पुलिस विभाग