{"_id":"668c6b48b17b68057a01f3c4","slug":"give-me-two-mlas-from-dadri-i-will-form-a-new-government-in-the-state-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120150-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: थाम दादरी तै दो विधायक बना दो, मैं प्रदेश मै थारी सरकार बना दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: थाम दादरी तै दो विधायक बना दो, मैं प्रदेश मै थारी सरकार बना दूंगा...
Tue, 09 Jul 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मेरी दादी दादरी की थी, इसलिए ये इलाका भी मेरा परिवार है। थाम बस दादरी जिले तै दोनों विधायक बना दो, प्रदेश मै थारी सरकार मैं बना दूंगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दादरी की नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दादरी जिले के दोनों हलकों की जनता ने कांग्रेस को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि असली जोटा तो ईब विधानसभा चुनाव मै मारियो।
कार्यकर्ता सम्मेलन को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे अंत में संबोधित किया। करीब 11 मिनट के संबोधन में भूपेंद्र हुड्डा भाजपा पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी, बिजली के बिल माफी और एमएसपी दी, लेकिन भाजपा ने लाठी, डंडे और गोलियां दीं। कांग्रेस ने जवानों को पक्की नौकरियां दीं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें कौशल निगम और अग्निवीर जैसी ठेका प्रथा दी। कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को खिलाड़ी बनाया, लेकिन भाजपा ने उन्हें बेरोजगारी देकर नशेड़ी बनाया। कांग्रेस ने बेटियों को देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी बनाया, लेकिन भाजपा ने अपने नेताओं से उन बेटियों का उत्पीड़न करवाया। कांग्रेस ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई, लेकिन बीजेपी ने अपराधियों को संरक्षण देकर व्यापारियों पर गोलियां बरसवाईं। दादरी का जिक्र करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस इलाके से मेरा खून का रिश्ता है।
विज्ञापन
सिफारिश नहीं काम के आधार पर मिलेगी टिकट
चौधरी उदयभान ने एकजुटता और आराम हराम है का नारा बुलंद किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और कांग्रेस की घोषणाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिफारिश से नहीं बल्कि जमीन पर मेहनत करने वाले मजबूत उम्मीदवारों को ही टिकट देगी। इसलिए जो भी कांग्रेस का उम्मीदवार होगा, सभी को एकजुट होकर उसके लिए काम करना है। इस बार दादरी की दोनों सीटों पर जीत का मार्जिन लोकसभा से भी ज्यादा लेकर आना है।
जिला परिषद उप-प्रधान रमेश देवी ने भाजपा छोड़ ज्वाइन की कांग्रेस
कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला परिषद की उप-प्रधान रमेश देवी और उनके पति सोनू साहूवास ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इससे पहले वे भाजपा से जुड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया।
नेताओं में लगी रही चेहरा दिखाने की होड़
कार्यकर्ता सम्मेलन की बात करें तो दिग्गज नेताओं को चेहरा दिखाने की स्थानीय नेताओं में होड़ लगी रही। कोई आशीर्वाद लेने के बहाने तो कोई स्मृति चिह्न देने के बहाने दिग्गज नेताओं के सामने गया। यहां तक की कुछ नेताओं को मंच पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो नीचे ही बैठ गए। यहां तक की मंच पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
ये नेता भी रहे मौजूद
कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक राव दान सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक अनीता यादव, नृपेंद्र मांढी, कर्नल रघुबीर छिल्लर, सुखबीर फरमाणा व धर्मपाल सांगवान समेत अनिरुद्ध चौधरी, मनीषा सांगवान, राजू मान, बलवंत नंबरदार, सोमबीर घसोला, अमन डालावास, अनिल धनखड़, नितिन जांघू, बलराज फौगाट व जगत सिंह आदि मौजूद रहे।