फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Give loans up to ten thousand to workers under PM Svanidhi Yojana: ADC

पीएम स्वनिधि योजना के तहत कामगारों को दें दस हजार तक का लोन: एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Give loans up to ten thousand to workers under PM Svanidhi Yojana: ADC
बैंक अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेते एडीसी मुनीष नागपाल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सभी योग्य पात्रों को दस हजार के लोन दिए जाएं। बैंक छोटे कामगारों के लोन स्वीकृत कर उनको रोजगार मुहैया करवाने में सहयोग करें। अतिरिक्त उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैंक अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति व सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय की ओर से आयोजित की गई इस बैठक में पीएनबी उप प्रबंधक राजवंती यादव ने बैंकों के सौजन्य से चलाई जा रहीं सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता किसी कामगार या रेहड़ी चालक को मिल जाए तो वह अपना काम-धंधा शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि समाज के आर्थिक सशक्तीकरण में बैंकों को अमूल्य योगदान रहा है। इसलिए जो लोग जरूरतमंद हैं, उनकी सहायता करने में बैंक अधिकारी अग्रणीय भूमिका निभाएं। जिससे कि समाज से बेरोजगारी, आर्थिक असमानता दूर हो सके। उन्होंने कहा कि बैंकों में लोन के लिए आवेदकों के बार-बार चक्कर न लगवाए जाएं और यदि कोई लोन नामंजूर किया जाता है तो उपभोक्ता को उसका कारण अवश्य बताया जाए। इस अवसर पर आरबीआई के एजीएम विनोद कुमार, भिवानी कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर अशोक कुमार, आजीविका मिशन से रश्मि शर्मा, एमएसएमई की सहायक निदेशक नीलिमा, डॉ. तुलसीराम, शिवांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed