फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gitamayi Charkhi Dadri

गीतामयी हुई चरखी दादरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gitamayi Charkhi Dadri
गीतामयी हुई चरखी दादरी
विज्ञापन

रविवार से राजकीय कन्या स्कूल में गीता महोत्सव की हवन से हुई शुरुआत, स्कूली विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटां
हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट और अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल ने किया समारोह का शुभारंभ
चरखी दादरी। हवन, दर्शनीय प्रदर्शनी, धार्मिक व लोक संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रम और मंत्रों के साथ रविवार को गीता महोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन के शुभारंभ पर हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट और एडीसी मुनीष नागपाल मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं, शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारियों ने समारोह का आनंद उठाया।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व विधायक राजदीप सिंह फौगाट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गीता महोत्सव का शुभांरभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, नगराधीश अमित मान, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, जीओ गीता के अशोक गाबा ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उसके बाद उत्सव स्थल पर गीता मंत्रों के साथ हवन किया। इसमें प्राचार्य श्रीभगवान शास्त्री, सूरज बेनीवाल, श्यामसुंदर चाबा, लेखाअधिकारी अश्विनी कुमार, विकास राणा, सोमवीर सिंह, बीके प्रेमलता, दिनेश शास्त्री, डॉ. सुनील जांगड़ा, अधिवक्ता कर्मवीर छिकारा, आजाद गोदारा, राधेश्याम हड़ौदिया व बिजेंद्र आदि ने आहुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने इसके बाद सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव देखते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन शुरू किया। उन्होंने दादरी जिला के गांवों और शहर में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे घरेलू उत्पादों की जमकर सराहना की। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आरटीए, बागवानी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी ने पांडाल में आने वाले हर एक दर्शक को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व विधायक राजदीप सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आयोजन में पूरा मन लगाकर काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन इतना सुंदर बन पाया है। गीता का प्रथम श्लोक ध शब्द से शुरू होता है। जिसका अर्थ है कि यहां धर्म और अधर्म की लड़ाई है और हर एक व्यक्ति को यह जीवन के सही रास्ते को चुनना और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरण देती है।
बाहर से कलाकार बुलाने पर सौंपा ज्ञापन
आयोजन में कुछ कलाकार युवा भी पहुंचे। उन्होंने समारोह में बाहर से कलाकार बुलाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल गीता महोत्सव में उन्हें काम मिल गया था, लेकिन इस बार उनकी जगह बाहर से कलाकार बुलाए गए। उन्होंने राजदीप फौगाट को ज्ञापन भी सौंपा।
भांग रगड़ कै पिया करूं मैं कुंडी सोटे आला सूं........
गीता महोत्सव के मंच पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की टीम के कलाकारों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से समां बांधा। छोरा हरियाणे का.. बम लहरी की धुनों पर लहराते हुए इन कलाकारों ने हर एक दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। एपीजे स्कूल की छात्राओं ने वैवाहिक परंपराओं से सजे गीत देखै ननदी का भाई रै मैं नई नवेली नार...जनसंपर्क विभाग के कलाकार पवन, राजकपूर की रागनी खरे आदमी मुंह पर कह दे डरा नहीं कर दे.. आदि प्रस्तुतियों ने खूब रंग जमाया।

- ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर, सुशासन सहयोगी दिनेश मल्लाह, महिला एवं विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण, डीआईओ अमित लांबा, शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, बागवानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सक डॉ. संदीप सिंह, दीपक कुमार, कृषि अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, विपिन शर्मा, बलवान सांगवान, दीपक सतीजा, रेणू डाबरा, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाजा बिशन आर्य, रोहतास शर्मा, कर्ण सोनी, सेवानंद शर्मा, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed