{"_id":"5ded44b28ebc3e1ba1175ea7","slug":"gita-mahotsaw-completed-in-charkhi-dadari-with-culchural-programes-charkhidadri-news-rtk5314506149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहारी प्रस्तुतियों और शोभायात्रा के साथ गीता महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहारी प्रस्तुतियों और शोभायात्रा के साथ गीता महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
गीता महोत्सव के दौरान गीत प्रस्तुत करतीं महिला प्रतिभागी।
- फोटो : CharkhiDadri
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे की धुनों और बीन की लहरियों पर नाचते-गाते कलाकार, श्वेत अश्व की बग्गी में सजी गीता की पालकी और आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। श्रीमद्भागवत गीता का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सड़कों पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित महोत्सव का समापन किया गया।
दादरी के विधायक एवं राज्य पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे। अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका व नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह सहित प्रमुख अधिकारीगण भी मौजूद रहे। उपायुक्त धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित गीता महोत्सव में रविवार को सर्वप्रथम दोपहर 12 बजे कन्या गुरुकुल पंचगाव की 151 छात्राओं ने अष्टादश श्लोकों का उच्चारण किया। तदोपरांत दोपहर दो बजे राकवमावि से नगर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। नगराधीश व बाढड़ा के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में पतंजलि योग समिति के ध्वजवाहक विकास राणा व कृष्णा धवन की अगुवाई में सबसे आगे चल रहे थे। उसके बाद मधुर धुन बिखेरता कृपाल बैंड, गीता की पालकी, आयुष विभाग की निरोग काया का संदेश दे रही झांकी, केएन स्कूल की गीता का ज्ञान व भीष्म पितामह, भिवानी से आए कलाकारों का कृष्ण सुदामा, शंकर पार्वती, राधा-कृष्ण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वैश्य विद्यालय की रणक्षेत्र में अभिमन्यु, डीआरके स्कूल की कृष्ण-अर्जुन आदि झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
दादरी नगरप रिषद की स्वच्छता व पॉलिथिन हटाओ, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना, जिला बाल कल्याण परिषद, स्वास्थ्य विभाग का हैल्थ वैलनेस सैंटर आदि झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। काठमंडी से लाला लाजपत राय चौक, पुराना बसस्टैंड, रोहतक चौक, सरदार झाड़ू सिंह चौक, झज्जर घाटी से होते हुए कन्या विद्यालय में ही शोभा यात्रा का समापन हुआ। शाम को मंच पर विश्वास चौहान, अविनाश, नुसरत आदि मंजे हुए कलाकारों ने महाभारत, नाटक भूमिका, लोकनृत्य आदि की रंगारंग व ह्रदयस्पर्शी प्रस्तुतियां दी। मुक्चय अतिथि विधायक सोमबीर सांगवान ने स्कूल टीमों व विभागीय अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व गीता भेंट कर सक्वमानित किया। दिनेश शास्त्री, कृष्णा धवन व पचगामा विद्यालय की छात्रा आरजू ने गीता पर आधारित व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर दादरी नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया, न्यायधीश अमित शर्मा, बौंद के बीडीपीओ राजपाल चहल, जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, स्कूल प्राचार्य श्रीभगवान शर्मा, अशोक अरोड़ा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी विजय कुमार, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. सतीश, डॉ. सुनील जांगड़ा, संजय कुमार, गीता सहारण, विजय अग्रवाल, विजय कौशिक बबलू, प्रवीन मुंजाल, सतीश शर्मा, रोहतास शर्मा, डॉ. दिलीप सिंह सांगवान, रामबिलास, समुंद्र शर्मा जेई, ईश कुमार, विकास नाजर व सुरेश ढाकलिया आदि उपस्थित रहे।