{"_id":"65f9e1cc88dcd4b98d0bf294","slug":"girl-students-did-shramdan-for-cleanliness-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-115193-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: श्रमदान कर छात्राओं ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: श्रमदान कर छात्राओं ने की सफाई
Wed, 20 Mar 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा की धर्मशाला में सफाई करतीं एनएसएस की सदस्य छात्राएं।
बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का शिविर जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। इसके पांचवें दिन प्रात:कालीन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की देखरेख में स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया।
इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने जागरुकता रैली निकाली। इसमें डॉ. मीना, डॉ. मनीषा लाठर, डॉ. कमलेश, जयवीर, दिनेश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। दूसरे सत्र में दिलबाग बाढड़ा ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से छात्राओं में आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है। कमल सिंह ने साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। प्रदीप कुमार जांगड़ा ने समय के सदुपयोग की सलाह देकर अनुशासन का महत्व बताया। आनंद कुमार ने सोशल मीडिया के दुष्परिणाम बताए। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार, तस्वीर, डॉ. सोनू, मुकेश आदि मौजूद रहे।
सशस्त्र बलों और अग्निपथ योजना के अवसर बताए
चरखी दादरी। दादरी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से न्यू शिव शक्ति शिक्षण समिति और कौशल विकास केंद्र में प्रेरणादायक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सशस्त्र बलों और अग्निपथ योजना में रोजगार के अवसर बताए गए। छात्रों को प्रेरक वीडियो दिखाए गए। सूबेदार मेजर राजू हुद्दार ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आईटीआई पाठ्यक्रम के लाभ बताए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले साल से अग्निपथ योजना में आईटीआई के छात्रों को बोनस अंक भी दिए जा रहे हैं। दसवीं और आईटीआई में दो साल के कोर्स के लिए 20, दसवीं और दो या तीन वर्ष के डिप्लोमा के लिए 30, 12वीं के बाद आईटीआई में एक साल के कोर्स के लिए 30, 12वीं और आईटीआई में दो साल के कोर्स के लिए 40, 12वीं और डिप्लोमा धारक के लिए 50 अंक अनुमन्य हैं। उन्होंने नए भर्ती नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 की भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को दौड़ और चिकित्सा जांच में शामिल किया जाएगा।