फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   girl died in accident

Charkhi Dadri News: नाना के साथ सड़क पार कर रही बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
girl died in accident
हंसावास कलां गांव के अड्डे पर शनिवार दोपहर हुआ हादसा, बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। हंसावास कलां अड्डे पर नाना के साथ सड़क पार कर रही चार वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसके नाना के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया। दादरी सिविल अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दिए बयान में हंसावास कलां निवासी रामेश्वर ने बताया कि शनिवार को वह अपनी दोहती ईशिका के साथ किसी काम से बाढड़ा गए थे। दोपहर में वह बस में सवार होकर बाढड़ा से अपने गांव हंसावास कलां लौटे। रामेश्वर ने बताया कि बस से उतरने के बाद वह अपनी दोहती ईशिका के साथ सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान सतनाली से बाढड़ा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने ईशिका को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद रामेश्वर और अन्य लोग ईशिका को एक अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के नाना के बयान पर वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन पर नहीं थी नंबर प्लेट
पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वर ने बताया कि हादसे के बाद जब उन्होंन वाहन का नंबर नोट करना चाहा तो उक्त वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी मिली। उन्होंने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। इसमें बच्ची की जान चली गई।


वर्सन:
हादसे में दम तोड़ने वाली बच्ची का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके नाना रामेश्वर के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सुरेंद्र सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना


फोटो 24
ईशिका (फाइल फोटो)। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed