फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   girdavari report will made in february

Charkhi Dadri News: बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसल की नहीं होगी विशेष गिरदावरी

Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
girdavari report will made in february
जगवीर शर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। गत 27 व 28 दिसंबर को हुई बारिश व ओलावृष्टि के नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग विशेष गिरदावरी नहीं करेगा। विभाग सालाना फरवरी-मार्च में होने वाली सामान्य गिरदावरी की रिपोर्ट समेत क्षतिपूर्ति पोर्टल व मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज डाटा का मिलान कर नुकसान का आकलन तैयार करेगा। सालाना फसल गिरदावरी चार फरवरी से शुरू की जाएगी।
कृषि विभाग की रिपोर्ट में जिले का कुल 25 हजार एकड़ क्षेत्र ओलावृष्टि से प्रभावित मिला है। इसमें 12,000 एकड़ में 50 से 75 प्रतिशत तक नुकसान का आकलन किया गया है। यह नुकसान सरसों की फसल में ज्यादा मिला है। इसी प्रकार, शेष 13 हजार एकड़ में कहीं 1 से 25 तो कहीं 25 से 50 प्रतिशत तक हुआ है। यह नुकसान 35 गांवों में हुआ है।
विज्ञापन

28 दिसंबर को हुई ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं के अलावा सभी प्रकार की फसल में नुकसान हुआ है। जिले का कुल कृषि योग्य रकबा एक लाख 22 हजार 358 हेक्टेयर है। उस समय कृषि विभाग की 20 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने दो दिन में नुकसान की रिपोर्ट तैयार की थी। टीमों ने गांवों में फसल में नुकसान का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठन उठा रहे विशेष गिरदावरी की मांग : किसान संगठन ने डीआरओ को िज्ञापन दिया जा चुका है। सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से नुकसान की शिकायत दर्ज की है। जिले भर में करीब 67 हजार किसान खेती करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed