फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Get timely treatment of anemia: Dr. Krishna

एनीमिया का समय रहते करवाएं इलाज: डॉ. कृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Get timely treatment of anemia: Dr. Krishna
चरखी दादरी। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा है कि एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमी की समस्या का यदि समय रहते निदान न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए जरूरी है कि लोग इसके लक्षणों व कारणों की पहचान कर समय रहते इसका इलाज करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनीमिया रक्त और आयरन की कमी से होता है। यह सभी वर्ग के बच्चों व गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है। शारीरिक कमजोरी, थकान, सिर दर्द, चक्कर आना, त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का बढ़ना, नाखून और जीभ का सफेद होना आदि एनीमिया के लक्षण हैं। हमें समय-समय पर हिमोग्लोबिन की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि एनीमिया को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, सरसों, मेथी, बथुआ, गाजर व चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए। इनके साथ भोजन में विटामिन-सी व ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, मौसमी, आंवला और संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, घर में लोहे से बने बर्तन जैसे कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोहे की बनी कढ़ाई में हरी पत्तेदार सब्जी बनानी चाहिए। पत्तेदार, हरी सब्जी को पहले धोना चाहिए और उसके उपरांत काटना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ या गुड़ से बनी चीजें जैसे टिक्ड़ी या तिल से बनी गुड़ की पट्टी अवश्य खानी चाहिए। आयरन की कमी होने पर बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed