फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Get Aadhaar card made 10 years ago updated

10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड अपडेट करवाएं नागरिक : मनदीप कौर

Tue, 20 Feb 2024 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Feb 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Get Aadhaar card made 10 years ago updated
आधार पोर्टल पर घर बैठे भी अपने दस्तावेज कर सकते हैं अपडेट
विज्ञापन

अनिवार्य है पुराना आधार कार्ड अपडेट करवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाने अनिवार्य हैं। जिन नागरिकों ने करीब दस साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो वह ये प्रक्रिया जल्द पूरी कर लें।
उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के नागरिकों से यह अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 मार्च तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया कराई है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा जबकि आधार केंद्र पर 50 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से अपने अभिलेख अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार एप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed