फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gave a three-day ultimatum to xen For resolve sewer problem

सीवर समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gave a three-day ultimatum to xen For resolve sewer problem
चरखी दरवाजा क्षेत्र में सीवर व्यवस्था से परेशान लोग सोमवार जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एक्सईएन शशिकांत से मुलाकात की और वार्ड में बने विकट हालातों की जानकारी दी। लोगों की मांग पर एक्सईएन मौका देखने पहुंचे और वहां उन्हें समाधान के लिए तीन दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन

शहर के चरखी दरवाजा क्षेत्र में दो महीने से सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है। इसको लेकर हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू व वार्डवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से मुलाकात की। शिकायत मिलने के बाद एक्सईएन स्वयं मौका देखने पहुंच गए। एक्सईएन को मौके पर करीब 100 मीटर की दूरी में मुख्य सड़क पर सीवर का दूषित पानी भरा मिला। इस दौरान लोगों ने उन्हें हालातों से अवगत करवाते हुए समाधान के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

एक्सईएन शशिकांत और एसडीओ सुरेश श्योराण को पार्षद प्रतिनिधि विक्रम श्योराण ने बताया कि वे कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बरकरार है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि यदि तीन दिन में सीवर व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो नगर के आमजन एवं गण्यमान्य व्यक्तियों की बैठक बुलाकर उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सब्जी मंडी प्रधान नितिन जांघू ने बताया कि यह समस्या वार्ड नंबर 17 की ना होकर पूरे नगर से जुड़ी है। कॉलोनी की गलियों में दूषित पानी भरा रहता है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। यदि नगर की सीवर व्यवस्था को जल्द ही ठीक नहीं किया गया, तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
वार्डवासियों ने की नारेबाजी
चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी जयवीर सैनी, ओमप्रकाश सांगवान, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा देवी, कमलेश, भरपाई देवी, सुमन, धनपति देवी, अंकित, दीपक, जयवीर, सतपाल, सीटू फौगाट, रतिराम, नरेश, शिवराज आदि ने समस्या की अनदेखी पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने कहा कि वे दो माह से परेशानियां झेलने को विवश हैं, लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे।

---------
चरखी दरवाजा क्षेत्र में बनी सीवर समस्या का मैंने निरीक्षण कर लिया है। जल्द से जल्द समस्या का हम स्थायी समाधान करवा देंगे। लोगों को भी मैंने ये ही आश्वासन दिया है।
शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

  चरखी दरवाजा क्षेत्र की सड़क पर भरा सीवर लाइन का दूषित पानी।

चरखी दरवाजा क्षेत्र की सड़क पर भरा सीवर लाइन का दूषित पानी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed