{"_id":"630fa30a535e246dea5e1111","slug":"ganpati-bappa-morya-s-cheers-echoed-in-homes-and-pandals-charkhidadri-news-hsr6406696126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों और पंडालों में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों और पंडालों में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। बुधवार को चतुर्थी पर घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शहर की अगर बात करें तो दस जगहों पर जिले में 100 से अधिक जगहों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं, मंगलवार और बुधवार को लोहारू रोड स्थित मूर्ति कारीगरों ने गणेश भगवान की 25 मूर्ति बेची।
श्रद्धालुओं ने बुधवार को धार्मिक गीतों पर नाचते हुए प्रथम देव गणपति की मूर्ति स्थापित कीं। शहर के गांधी नगर, प्रेम नगर, शंकर कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, चंपापुरी, रंगीला हनुमान मंदिर क्षेत्र में गणपति उत्सव आयोजन की बुधवार से शुरुआत की गई।
आयोजकों ने बताया कि गणपति उत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती की जाएगी और विसर्जन तक लगातार धार्मिक आयोजन होंगे। गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन 9 सितंबर को किया जाएगा और इसके लिए दो स्पॉट बनाए जाएंगे। श्रद्धालु रावलधी और चरखी नहर पर पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन करेंगे और बाकायदा प्रशासन की ओर से वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की मूर्ति, भजन-कीर्तन भी हुए
शहर में दस जगहों पर मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापित की गई। गांधी नगर गणेश भक्त मंडल पदाधिकारी पंड़ित पुनीत शर्मा, अतुल, अंकित, राजेश सोनी और राजेश गोयल ने बताया कि मूर्ति स्थापना के पहले दिन भजन-कीर्तन भी हुए, जिनमें काफी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।