फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ganja recovered from the house of the smuggler's henchman

Charkhi Dadri News: तस्कर के गुर्गे के घर से 250 ग्राम गांजा बरामद, मां बोली- पैसों का लालच देकर पड़ोसी बिकवाता है बेटे से नशा

Wed, 17 Jul 2024 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jul 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
ganja recovered from the house of the smuggler's henchman
चरखी दादरी। शहर थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम वाल्मीकि बस्ती में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी अजय झज्जरी के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर साथ वाले मकान में मौजूद अजय झज्जर का गुर्गा कार्तिक उर्फ काकू दीवार फांदकर भाग गया। संदेह के आधार पर काकू के घर की तलाशी ली तो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में अजय झज्जरी और काकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी गुर्गे काकू की मां ने पुलिस टीम को बताया कि उनका पड़ोसी बेटे को रुपयों का लालच देकर नशा बिकवाता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि वाल्मीकि बस्ती निवासी अजय झज्जरी नशीला पदार्थ बेचता है। फिलहाल वो कहीं से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आया हुआ है और मकान के अंदर छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो मादक पदार्थ बरामद किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने कराधान निरीक्षक मुकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट साथ लिया और अजय झज्जरी के घर दबिश दी। वहां मौजूद एक महिला ने अपना नाम नहीं बताया। हालांकि जांच के दौरान अजय झज्जरी के घर से मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस टीम को देखकर साथ लगते घर में मौजूद युवक दीवार फांदकर भाग गया। संदेह के आधार पर उसके घर की तलाशी ली गई तो घर से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की मां बोली: गांजा अजय झज्जरी का है, बेचने पर बेटे को देता है पैसा
पुलिस टीम ने दूसरे घर में मौजूद महिला से फरार हुए युवक के बारे में पूछताछ की। उक्त महिला ने बताया कि जो युवक भागा है, वो उसका बेटा है और उसका नाम कार्तिक उर्फ काकू है। महिला ने बताया कि उसके घर से जो गांजा बरामद हुआ है वो अजय झज्जरी का है। अजय गांजा बेचने पर उसके बेटे को रुपये देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed