फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Future can be made on the strength of hard work in sports too: Deputy Commissioner

खेलों में भी मेहनत के बल पर संवारा जा सकता है भविष्य: उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Future can be made on the strength of hard work in sports too: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। खेल ही वो मध्यम है जिससे तनाव जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। खेल ही हैं जहां हार को सहज भाव से और जीत को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया जाता है। खेलों में अपनी मेहनत के दम पर भविष्य संवारा जा सकता है। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने रविवार को रानीला में जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से आने वाली पीढ़ी को खेलो में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा भी पैदा होगा। पूरी आयोजन समिति बधाई की पात्र है। आज के युग में हर कोई किसी न किसी कारण से परेशान में रहता है, जिसके कारण लोग तनाव का भी शिकार होते जा रहे हैं। केवल खेल ही वो माध्यम है जिससे तनाव जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से धर्मबीर व राजीव खत्री, भीम अवार्डी चरण सिंह राठी, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेश फौगाट, राजेश, बिजेंद्र कोच, अरूण फौगाट, कृष्ण डीपीई, सतीश शर्मा, ऋषि साहू, पूर्व सरपंच सुनील, नफे साहू, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed