{"_id":"6acbeb9a7f4787b78a039479","slug":"fruit-prices-surge-by-up-to-20-percent-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161516-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फलों के दामों में 20 प्रतिशत तक उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फलों के दामों में 20 प्रतिशत तक उछाल
Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर चौक स्थित फल की दुकान से खरीदारी करता ग्राहक।
चरखी दादरी। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही फलों के दामों में तेजी आ गई है। स्थानीय बाजार में विभिन्न फलों के भाव 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। खासकर सेब के दामों में उछाल देखने को मिला है।
एक दिन पहले तक 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिकने वाला सेब अब 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की ओर से फलों की मांग बढ़ने के बीच कीमतों में आई तेजी से लोगों का बजट प्रभावित होने की आशंका है।
फल विक्रेताओं का कहना है कि भाव मुख्य मंड़ियों से ही बढ़ कर आ रहे हैं। ऐसे में मजबूरन हमें भी कीमत बढ़ा कर बेचने पड़ रहे हैं। स्थानीय फल विक्रेता नरेंद्र कुमार, सोनू और मनीष ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में फलों की मांग बढ़ी है। इसका असर कई फलों के भाव पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
खासकर सेब के अलावा केला, अनार, पपीता, अमरूद, अनानास और चीकू के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकानदारों के अनुसार, नवरात्र के दिनों में व्रत रखने वाले लोग फलाहार के लिए विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी करते हैं। इसके चलते बाजार में इनकी मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है।
बाजार में फिलहाल सेब 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि केला 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर उपलब्ध है। अनार के दाम 150 से 220 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, पपीता 50 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अतिरिक्त अमरूद, अनानास और चीकू की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।