फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fruad of half and 21 lakh ruppe from Rohtak cityzan in charkh dadri of haryana

डीलरशिप देने के नाम पर रोहतक के व्यक्ति से दादरी में ठगे साढ़े 21 लाख

Thu, 15 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fruad of half and 21 lakh ruppe from Rohtak cityzan in charkh dadri of haryana
चरखी दादरी। डीलरशिप देने के नाम पर रोहतक के उत्तम नगर निवासी जितेंद्र से साढ़े 21 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 12 फरवरी को इस संबंध में एसपी ऑफिस में शिकायत सौंपी थी। इकॉनोमी सेल ने मामले की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सिटी थाना पुलिस को सौंपी और मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में करनाल के तरावड़ी और उत्तर-प्रदेश के नोएडा निवासी दो आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि दादरी के लोहारू रोड स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल कार्यालय में बैठता था। उस दौरान करनाल के तरावड़ी निवासी रुसिल गर्ग और नोएडा निवासी अंशुल बंसल उसके पास आए और उसे अल्काइन मशीन की डीलरशिप देने की बात कही। उन्होंने उसे कमीशन देने का भी झांसा दिया। इससे पहले उन्होंने एडवांस रुपये जमा करवाने की शर्त के साथ ट्रेनिंग देने के लिए पहुंचने वाली टीम की एयर टिकट समेत अन्य सभी खर्च उठाने की बात कही।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसने उनके खाते में 22 लाख 47590 रुपये डाल दिए जबकि 9 लाख 62 हजार रुपये नकद दे दिए। वहीं, ट्रेनिंग स्टाफ के चार्ज और एयर टिकट के रूप में 1 लाख 79885 रुपये अपने खाता से अदा किए। जितेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उससे 33 लाख 99 हजार 675 रुपये लिए और केवल एक डेमो मशीन उसे दी। इसके बाद न तो कोई स्टाफ ट्रेनिंग देने पहुंचा और न ही कोई अन्य मशीन या डीलरशिप उसे दी गई। जितेंद्र ने बताया कि उसने इस संबंध में उक्त दोनों लोगों से बात की तो उसे टरकाते रहे। शिकायतकर्ता ने एसपी ऑफिस में दी शिकायत में बताया था कि करीब 34 लाख रुपये ठगने पर जब उसने कई बार मिन्नत की तो आरोपियों ने 12 लाख 51501 रुपये उसे लौटा दिए। इसके बाद जब उसने उनसे बकाया साढ़े 21 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने उसे धमकी दी। इस संबंध में जांच रिपोर्ट मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने 13 जुलाई को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकॉनोमी सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर रुसिल गर्ग और अंशुल बंसल के खिलाफ धारा 406, 420 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed