फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fraud of 6.44 lakh

Charkhi Dadri News: सदर थाना चंडीगढ़ से बोल रहा हूं, बेटे को दुष्कर्म केस में बचाना है तो रुपये लेकर आ जाओ

Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
fraud of 6.44 lakh
- काकड़ौली सरदारा निवासी किसान से बेटे को जेल का भय दिखाकर ठगे 6.64 लाख रुपये, दादरी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

- मोहाली सीयू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है शिकायतकर्ता का बेटा, दुष्कर्म जैसा नहीं हुआ कोई मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दुष्कर्म केस में बेटे को जेल होने का भय दिखाकर दादरी जिले के काकड़ौली सरदारा गांव निवासी एक किसान से 6.44 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। किसान की शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि रुपये ऐंठने वाले ने फोन पर उन्हें बताया कि वह चंडीगढ़ सदर थाने से बोल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में जयबीर सिंह ने बताया कि वह खेती करते हैं। उनको एक बेटा है। वह मोहाली की सीयू यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। 20 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि सदर थाना चंडीगढ़ से बोल रहा हूं। यहां आपके लड़के रोहित व उसके 4 साथियों को एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के केस में पकड़ा है। अगर अपने लड़के रोहित को बचाना चाहते हैं तो रुपये देकर छुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

जयबीर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बेटे के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन, संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने व्हाट्सएप कॉल करने वाले की बात को सच मान लिया। उसी दिन उन्होंने अपने जानकार जुई निवासी ओमप्रकाश से 50,000 और 49,999 रुपये के दो ट्रांजेक्शन कराए। इसके अलावा उन्होंने जुई निवासी पुनीत और मोहन गोयल से भी 49,999 रुपये के एक-एक ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद मोहन गोयल से 1,29,995 रुपये भी डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 21 अक्तूबर को खातों में डलवाए 3.35 लाख रुपये
शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई। उसने 3.35 लाख रुपये और डलवाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपने परिचित मोहन गोयल से 2.35 लाख और एक लाख के दो ट्रांजेक्शन करा दिए।


- रुपये डलवाने के बाद आया बेटे का फोन
शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को 3.35 लाख रुपये डलवाने के बाद शाम सात बजे उनके बेटे रोहित का फोन आया। बातचीत के दौरान उसने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया। इसके बाद जयबीर को ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

वर्सन:
इस संबंध में शिकायत मिली है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
-पवन कुमार, प्रवक्ता, चरखी दादरी पुलिस
फोटो 01
चरखी दादरी साइबर क्राइम थाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed