फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fraud of 2.35 lakh from ex-serviceman, case registered against one

Charkhi Dadri News: पूर्व सैनिक से की 2.35 लाख की धोखाधड़ी, एक पर केस दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.35 lakh from ex-serviceman, case registered against one
चरखी दादरी। प्रेम नगर निवासी एक पूर्व सैनिक से 2.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसका आरोप रोहतक के सेक्टर-एक निवासी श्रीभगवान पर लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धर्मबीर सिंह पुत्र रामनारायण ने बताया कि वो मूलरूप से ढाणी फौगाट का निवासी है और फौज से रिटायर है। फिलहाल वो परिवार के साथ प्रेम नगर की गली नंबर तीन में रहता है। धर्मबीर ने बताया कि वो डोने बनाने का काम करना चाहता था और उसका संपर्क रोहतक के सेक्टर-एक निवासी श्रीभगवान से हुआ। श्रीभगवान ने उसे डोने बनाने का सामान दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

धर्मबीर ने बताया कि इसके बाद उसने श्रीभगवान को पांच हजार रुपये नकद दे दिए जबकि 19000 रुपये खाते में डाल दिए। धर्मबीर ने बताया कि विकास नामक शख्स के खाते में भी उसने 1,51,778 रुपये डलवा लिए। इसके बाद श्रीभगवान ने 17550 रुपये सुरेंद्र नामक शख्स के खाते में डाई के नाम पर डलवा लिए। फिर 27170 और 14700 रुपये की ट्रांजेक्शन भी करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद श्रीभगवान ने उसे कोई सामान नहीं दिया और रुपये वापस मांगने पर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कार्यालय में कही रुपये देने की बात, फिर मुकरा
शिकायतकर्ता के अनुसार पैसे मांगने पर श्रीभगवान ने उससे अभद्र व्यवहार किया। 19 जून को श्रीभगवान ने डीएसपी कार्यालय में लिखित में दिया कि वो धर्मबीर के रुपये लौटा देगा लेकिन बाद में मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed