फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fraud of 1.08 crore

Charkhi Dadri News: नौकरी लगवाने के बहाने ठगे 1.08 करोड़

Fri, 13 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
fraud of 1.08 crore
एकेडमी संचालक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। युवाओं को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी की गई। एक एकेडमी संचालक ने इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में डूडीवाला नंदकरण निवासी संजय ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने बिलावल में एकेडमी खोली थी। उसी दौरान एक शख्स ने उसे फोन किया। उक्त शख्स ने कहा कि वह सरकार की तरफ से राज्य की सभी एकेडमी को प्रमोट करता है। युवाओं को नौकरी दिलवाने में भी मदद करता है। उसने फोन पर बताया कि एफसीआई में सुपरवाइजर व वॉचमैन की 2019 की वेटिंग लिस्ट जारी होनी अभी बाकी है। वह कुछ युवाओं को नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए बच्चों के सही दस्तावेज और प्रति युवा 10 लाख रुपये लगेंगे। 50,000 रुपये एडवांस डॉक्यूमेंट के साथ व 4,50,000 रुपये ज्वाइनिंग लेटर जारी होने पर और बाकी 5,00,000 रुपये ज्वाइनिंग होने के बाद देने होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त शख्स ने उनसे मुलाकात की और करीब 15 युवाओं को नौकरी लगवाने के एवज में उनसे 1.08 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस षड्यंत्र में दो लोग शामिल हैं। उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और रुपये बरामद करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed