फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fraud lab caught

Charkhi Dadri News: फर्जी लैब का भंडाफोड़, दवाएं उपकरण और जांच रिपोर्ट जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
fraud lab caught
 लैब में कार्रवाई करती रोहतक से आई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रोहतक से आए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार दोपहर को हीरा चौक बाजार स्थित निजी लैब पर छापा मारा। टीम को वहां से जांच में दवाओं के अलावा चिकित्सकीय जांच के उपकरण भी मिले हैं। जांच के दौरान मौके पर मिला संचालक टीम को लैब चलाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
इस पर लैब में मिले सामान को सील करते हुए टीम ने पुलिस कार्रवाई को लिए विभाग को सूचित कर दिया। टीम में शामिल डॉ. दयाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रोहतक से आए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने यह कार्रवाई की है। जांच में टीम को यहां से लोगों को उपचार में प्रयोग किए जाने वाले चिकित्सकीय उपकरण के साथ वे दवाइयां भी मिली हैं, जिनको सिर्फ एक चिकित्सक ही मरीज को सेवन करने की सलाह दे सकता है।
विज्ञापन

दो घंटे से ऊपर चली कार्रवाई में टीम को लैब से मरीजों की जांच रिपोर्ट और स्टेथोस्कोप भी मिला है। इसके अलावा, वहां रखे कूड़ेदान से इस्तेमाल की गई सिरिंज, खाली ग्लूकोज की बोतल और दवा के रैपर भी मिले हैं। टीम ने इनको भी सीलबंद किया है। डॉ. दयाल के अनुसार, टीम जब वहां पर पहुंची तो लैब में संचालक के तौर पर मंजीत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed