फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   four police teem serch binder murder cace

बिंदर के हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित

Tue, 09 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
four police teem serch binder murder cace
बिंदर फाइल फोटो । - फोटो : CharkhiDadri
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप रविवार देर शाम कार सवारों की फायरिंग में हुई युवक की मौत के बाद सोमवार को चार पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमें हत्यारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन

गोशाला मोहल्ला निवासी बिंदर रविवार देर शाम अपने दोस्त छोटन और दिनेश के साथ अल्टो कार में सवार होकर महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप एक चाय के खोखे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां एक ब्रेजा कार आई और ब्रेजा में सवार लोगों ने अल्टो सवारों पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन

अल्टो चालक ने कार को दयानंद कॉलोनी की गली में घुसा दिया था। फायरिंग में एक गोली पीछे का शीशा तोड़कर बिंदर की गर्दन में लगी। रविवार देर रात ही पुलिस ने उसका शव अल्टो से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके साथी दिनेश और ध्यान सिंह उर्फ छोटन का देर रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। शहर पुलिस थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि सोमवार को दिनेश के सरकारी अस्पताल में दाखिल होने की सूचना पुलिस को मिली। उसके अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। मृतक की उम्र करीब 27 साल थी और वह कैंटर चलाता था। बिंदर की मौत गर्दन में गोली लगने से हुई है।

अस्पताल में दाखिल घायल दिनेश ने बताया कि वे तीनों चाय पीकर जब दुकानदार को पैसे देकर कार में सवार होकर जाने लगे तभी पीछे से बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद बदमाश दिल्ली रोड की तरफ भाग गए। दिनेश ने किसी प्रकार आपसी रंजिश से भी इनकार किया है। दिनेश ने बताया कि वह घटना के बाद रात को पैदल ही अपने मामा के पास गांव मकड़ानी में चला गया था। सुबह अपने मामा को साथ लेकर दादरी सरकारी अस्पताल पहुंचा। उसने खुद को गुम चोटें लगने की बात कही है।

 पोस्टमार्टम के दौरान दादरी सिविल अस्पताल में मौजूद डीएसपी जोगेंद्र व पुलिस। संवाद

पोस्टमार्टम के दौरान दादरी सिविल अस्पताल में मौजूद डीएसपी जोगेंद्र व पुलिस। संवाद- फोटो : CharkhiDadri

  सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक बिंदर के परिजन।  संवाद

सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक बिंदर के परिजन। संवाद- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed