फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four people in a car kidnapped the person

कार सवार चार लोगों ने किया व्यक्ति का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four people in a car kidnapped the person
बाढड़ा। चांदवास निवासी एक व्यक्ति ने कार सवार चार लोगों पर अपहरण और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में चांदवास निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को उनकी गांव निवासी एक परिवार से कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। विनोद ने बताया कि रात को उसके पास उक्त परिवार के एक व्यक्ति का फोन आया और उसे घर से बाहर आने की बात कही। जब वह घर से बाहर निकला तो कार में सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे जेवली की तरफ ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे खेत में बने एक मकान में ले गए और वहां भी उसकी पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी उसे निमड के पास उतारकर फरार हो गए। अल सुबह तीन बजे वह पैदल घर पहुंचा और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ। बाढड़ा थाने से जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि इस संबंध में कार सवार चारों लोगों के खिलाफ धारा 323, 365, 342, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed