फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four oil mills' records and stock disturbances

चार ऑयल मिलों के रिकॉर्ड और स्टॉक में मिली गड़बड़ी

Wed, 19 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four oil mills' records and stock disturbances
चरखी दादरी। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को अनाज मंडी और विभिन्न ऑयल मिलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरसों के रिकॉर्ड समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर यहां जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम को चार ऑयल मिलों में गड़बड़ी मिली। इस पर संज्ञान लेते हुए उन पर जुर्माना लगाया गया और मार्केटिंग फीस भी भरवाई गई। अधिकारियों के औचक निरीक्षण से मिल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। जुर्माना और मार्केटिंग फीस के तौर पर मिल संचालकों से एक लाख 30 हजार रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन

बिना मार्केट फीस जमा करवाए सरसों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मार्केटिंग बोर्ड की टीम मंगलवार दोपहर को दादरी पहुंची। टीम में मार्केटिंग बोर्ड के क्षेत्रीय प्रशासक अशवीर सिंह, हिसार जोन के जेडएमईओ निहाल सिंह, रोहतक जोन के जेडएमईओ ओमवीर सिंह शामिल रहे। टीम ने पहली दादरी मंडी में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उनसे गेहूं के उठान और भुगतान संबंधी जानकारी ली गई। बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद टीमों ने मिलों का औचक निरीक्षण शुरू किया। टीम करीब तीन घंटे तक फील्ड में रही और इस दौरान छह से अधिक मिलों में पहुंचकर जांच की गई।
विज्ञापन

इन चार मिलों पर लगाया जुर्माना
मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान चार ऑयल मिलों के स्टॉक व रिकॉर्ड में अंतर मिला। इस पर संज्ञान लेकर टीम ने राज कॉटन एंड ऑयल मिल, मां संतोषी ऑयल मिल, लक्ष्मी ऑयल मिल और भगवती ऑयल मिल मालिकों से 95888 रुपये मार्केट फीस जमा करवाई।। इसके साथ ही इन मिलों पर टीम ने 34600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed