{"_id":"65b93365573551fb4d0b18a4","slug":"four-new-bus-queue-shelters-will-be-built-in-the-city-place-marked-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-112811-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में बनेंगे चार नए बस क्यू शेल्टर, जगह चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में बनेंगे चार नए बस क्यू शेल्टर, जगह चिह्नित
Tue, 30 Jan 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंपापुरी स्थित बस क्यू शेल्टर।
चरखी दादरी। बस सेवा के लिए यात्रियों को अब बस स्टैंड आने की जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। नगर परिषद अधिकारी जल्द ही शहर में चार नए बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाने जा रहे हैं। खास बात ये है कि जगह चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिवहन विभाग अपने सुझाव नगर परिषद के अधिकारियाें के पास भेज चुका है। अब नगर परिषद के अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गए हैं और जल्द ही धरातल पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाने की योजना है। क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
बता दें कि शहर के किसी भी बाहरी क्षेत्र में बस क्यू शेल्टर नहीं है। शहर के रोहतक रोड की बात करें तो परशुराम चौक, रोहतक फाटक और रावलधी चौक से नागरिक बस में सवार होते हैं। वहीं, लोहारू रोड की बात करें तो बस स्टैंड के बाद लोहारू चौक पर यात्री बस में सवार होते हैं, लेकिन यहां भी यात्रियों के लिए खड़े होने की जगह नहीं है। इसके अलावा चिड़िया टी-प्वाइंट की बात करें तो यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यही स्थिति समसपुर टी-प्वाइंट की भी है।
नगर परिषद और परिवहन विभाग ने आपसी तालमेल कर शहर में बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराने की योजना तैयार की है। इसके अनुसार शहर में फिलहाल चार जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे और बाद में जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। बस क्यू शेल्टर के निर्माण के लिए नगर परिषद अधिकारियों की ओर से परिवहन विभाग से जगह के चयन को लेकर सुझाव मांगा गया था। ये प्रक्रिया परिवहन विभाग ने पूरी कर दी है। अब नगर परिषद की ओर से एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाकर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनेंगे बस क्यू शेल्टर
परिवहन विभाग की ओर से चार जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग की गई है। विभाग की ओर से बाकायदा जगह का सुझाव भी दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बस क्यू शेल्टर निर्माण के लिए ये ही जगह तय होंगी। बस क्यू शेल्टर लोहारू चौक, महेंद्रगढ़ चौक, कनीना टी-प्वाइंट और रावलधी बाईपास पर बनाए जाएंगे। फिलहाल एक बस क्यू शेल्टर चंपापुरी में भी है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में वहां पर यात्री नहीं आते।पांपर
पांच लाख रुपये से बनेगा एक बस क्यू शेल्टर
एक बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस लिहाज से चारों बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये की लागत संभावित है। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक लागत का पता एस्टीमेट तैयार होने के बाद ही चलेगा। परिवहन विभाग की ओर से जगह की सूची उपलब्ध करवाई जा चुकी है और अब जल्द ही आगामी प्रक्रिया पर काम शुरू किया जाएगा।
शहर में चार नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। बाद में जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। परिवहन विभाग ने जगह का सुझाव दे दिया है और जल्द ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बस क्यू शेल्टर का निर्माण होने से सुंदरीकरण भी बढ़ेगा।
सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद