फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four injured in collision between two cars, case registered against Swift driver

Charkhi Dadri News: दो कारों की भिंड़त में चार घायल, स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज

Thu, 30 Nov 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Nov 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between two cars, case registered against Swift driver
बाढड़ा। पिचोपा मोड़ के समीप टियागो और स्विफ्ट की भिंड़त हो गई। हादसे में टियागो सवार महिला समेत चार लोग घायल हुए जिनमें से दो को हिसार और एक को भिवानी रेफर किया गया। वहीं, एक अन्य घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने टियागो चालक की शिकायत पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में भिवानी के हनुमान ढाणी निवासी धर्मबीर ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार राजकुमार के साथ टियागो में सवार होकर बिलावल आया था। वहां से कुंगड़ निवासी अपनी बुआ कमलेश और चाचा सतबीर के साथ वो भैंसली के लिए चल पड़े। पिचोपा मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचते ही बाढड़ा की तरफ से आ रही स्विफट ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में धर्मबीर की बुआ कमलेश व राजकुमार को ज्यादा चोटें लगीं। उन्हें वाहन का प्रबंध कर उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया। धर्मबीर को भिवानी रेफर किया गया जबकि चौथे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में धर्मबीर के बयान पर स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article