फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four illegal constructions demolished by JCB, protest attempt unsuccessful

Charkhi Dadri News: जेसीबी से ढहाए चार अवैध निर्माण, विरोध का प्रयास असफल

Wed, 29 Mar 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Four illegal constructions demolished by JCB, protest attempt unsuccessful
चरखी दादरी। शहर के आसपास अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग पैनी निगाह रखे हुए है। हर रोज किसी न किसी कॉलोनी में विभाग अपनी सक्रियता दिखाते हुए जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ढहा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय दादरी-समसपुर रोड पर नगर योजनाकार विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए चार अवैध निर्माण गिराए गए।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए प्रशासन ने जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और पुलिस बल को भी मदद के लिए योजनाकार विभाग की टीम के साथ भेजा गया। एसआई महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी। शुरुआत में कुछ लोगों ने खलल डालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम के आगे उनकी एक न चली। कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद विरोध करने वाले लोग एकतरफ हो गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने आमजन से अपील की है कि प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और न ही इनमें भवन बनवाएं। केवल सरकार से मंजूर हो चुकी कॉलोनियों में ही भूखंड या मकान बनाने पर निवेश करें। अवैध निर्माण से शहर का सुनियोजित विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed