{"_id":"61afac65a0397219993804f0","slug":"four-days-ago-the-woman-found-corona-infected-was-healthy-now-no-case-charkhidadri-news-hsr618831973","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली महिला स्वस्थ, अब कोई केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली महिला स्वस्थ, अब कोई केस नहीं
विज्ञापन
वैक्सीनेशन करती स्वास्थ्यकर्मी ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सर्दी में भी डेंगू का प्रकोप रुकता नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को तीन लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इसके बाद इस सीजन डेंगू मरीजों को आंकड़ा 605 पहुंच गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना करीब साढ़े चार गुणा ज्यादा है। वहीं, राहत की बात यह है कि जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। चार दिन पूर्व संक्रमित मिली महिला मरीज भी ठीक होकर घर लौट गई है।
इस बार जिले में एडिज मच्छर का डंक रिकार्ड बना रहा है। जिला बनने के बाद पहली बार डेंगू मरीजों का आंकड़ा 600 के पार जा चुका है और अभी यह बढ़ने की संभावना है। जिले में अब तक 605 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष से तुलना करें तो इस तिथि तक 134 डेंगू मरीज थे। पिछले वर्ष 362 सैंपल की जांच की गई थी जबकि इस बार अब तक 1574 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा चुके है।
कोरोना : मंगलवार को 1083 सैंपल लैब भेजे
चरखी दादरी जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। चार दिन पूर्व संक्रमित मिली महिला मरीज भी ठीक होकर घर लौट गई है। अब जिले में कोई संक्रमित नहीं है। जिले में अब तक 5079 संक्रमित सामने आ चुके है। 282760 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 968 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मंगलवार को भी 1083 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन
डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे है। मंगलवार को भी तीन संक्रमित मिले है। अब तक इस सीजन में 605 मरीज सामने आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ाई है। जिस कारण भी पॉजिटिव की पहचान हो पा रही है। वहीं जिला कोरोना से मुक्त हो चुका है। चार दिन पूर्व संक्रमित मिली महिला अब स्वस्थ हो चुकी है। - डॉ. गौरव भारद्वाज नोडल ऑफिसर, स्वास्थ्य विभाग