फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   four arrested, police, weapon

युवक पर फायर करने के चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Thu, 23 Jul 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
four arrested, police, weapon
पुलिस गिरफ्त में फायरिंग के चारों आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
गामड़ी क्षेत्र निवासी युवक पर गत आठ मई को फायरिंग करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि गत आठ मई को गामड़ी क्षेत्र निवासी अमित पर उसके ऑफिस के बाहर गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग की थी। इस दौरान गोली अमित को लगी भी थी। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने अमित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले ही खेडी बूरा निवासी मंजीत, झज्जर घाटी निवासी राहुल उर्फ निक्कू, सैनीपुरा निवासी रिंकू व मकड़ाना निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने अपराध को लेकर आयोजित बैठक में इस मामले के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसके चलते पुलिस ने अब रंगीला हनुमान मंदिर निवासी एवं फिलहाल गुरुग्राम में रह रहे चिराग उर्फ चिंटू, प्रवीन, लक्ष्य व दीपक उर्फ बंजड को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर झज्जर जेल भेजा गया है। आरोपी लक्ष्य और दीपक उर्फ बंजड से वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed