फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four arrested for rioting on the road

सड़क पर हुड़दंग करते थार सवार चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for rioting on the road
चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करके शांति भंग करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ सदर थाना में धारा 160 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गांव आर्यनगर निवासी अमित, सोनू व नरेश और पांडवान निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उनकी थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस टीम शुक्रवार देर शाम खेड़ी बूरा गांव के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप से जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक थार खड़ी नजर आई। उसके सामने खड़े चार युवक आपस में झगड़ा करते मिले। पुलिस टीम उनके पास पहुंची और युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान गांव आर्यनगर निवासी सोनू, अमित व नरेश और पांडवान निवासी संजय के रूप में बताई। आरोपियों ने बताया कि थार संजय की है। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें थाने ले आई और वहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed