फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Foundation Level-3 Orientation Exam on 26th

Charkhi Dadri News: बुनियाद स्तर-3 ओरिएंटेशन परीक्षा 26 को

Wed, 17 Apr 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Foundation Level-3 Orientation Exam on 26th
चरखी दादरी। बुनियाद-3 ओरिएंटेशन की परीक्षा 26 अप्रैल को जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी परीक्षा आयोजन के स्थान और समय तय करने में जुटे हैं। जल्द ही परीक्षा के लिए समय और स्थान निर्धारित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बुनियाद स्तर-2 की परीक्षा में 152 विद्यार्थियों का बुनियाद स्तर-3 ओरिएंटेशन कौर परीक्षा के लिए चयन किया गया था। अब जिले के 152 विद्यार्थी परीक्षा के इस अंतिम चरण को पार कर अपने भविष्य को संवारेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान जिला उपायुक्त मनदीप कौर मुख्य अतिथि के तौर पर परीक्षा स्थल का दौरा करेंगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। दादरी, बौंद और बाढड़ा आदि तीनों बुनियाद केंद्रों के प्राचार्य, विद्यार्थियों के अभिभावक और उनके स्कूलों के प्राचार्य भी परीक्षा के दौरान मौजूद रहेंगे। वीनू ने बताया कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2022 में यह कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत वर्तमान में 9वीं और 10वीं में 5,000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की प्रशिक्षित टीमें तीनों खंडों के बुनियाद केंद्रों डिजिटल माध्यम से ऑफलाइन कोचिंग देकर उन्हें सुपर-100, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगी। विद्यार्थियों को वर्दी, परिवहन एवं स्टेशनरी आदि जरूरतों को हरियाणा सरकार की ओर से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed