फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fougat Khap officials carrying one quintal of milk left for Tikri border

फौगाट खाप के पदाधिकारी एक क्विंटल दूध लेकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना

Thu, 17 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fougat Khap officials carrying one quintal of milk left for Tikri border
तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नई सब्जी मंडी निकट स्थित श्रीकृष्ण गोशाला और फौगाट खाप के पदाधिकारियों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व गोशाला प्रधान संजय फौगाट और फौगाट खाप सचिव सुरेश फौगाट ने किया। संजय फौगाट ने बताया कि किसानों के सहयोग के लिए गोशाला से एक क्विंटल दूध भी भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय ने कहा कि कृषि व पशुपालन दोनों एक दूसरे पर आधारित है। जब किसान ही नहीं बचेगा, तो गाय के संरक्षण के लिए खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुएं भी नहीं मिलेंगी। केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों की समस्या का तुरंत प्रभाव से स्थायी रूप से हल करे। इस अवसर पर सीताराम फौगाट, अजीत फौगाट, नरेंद्र फौगाट, विक्रम सांगवान पैंतावास, जगबीर जाखड़, रामसिंह बलकरा, वजीर फौगाट, पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट, फैम जिलाध्यक्ष जयभगवान मस्ताना, रामपाल, राजा गामड़ी, सुरेश कासनी, बन्नी सिंह, महा सिंह, लक्ष्मण राम फौगाट, बलबीर फौगाट, महेंद्र गामड़ी, करतार सिंह संतोखपुरा, रमेश कुमार, राजेश फौगाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

गाड़ियों में सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे दिल्ली
सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य भी वीरवार को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे। दल में करीब 20 लोग शामिल रहे जो गाड़ियों के जरिये टीकरी बॉर्डर पहुंचे। जत्थे की अगुवाई जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने की। दिल्ली कूच करने से पहले उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed