फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former motivators demanded permanent employment from the government

Charkhi Dadri News: पूर्व प्रेरकों ने की सरकार से की स्थायी रोजगार देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Former motivators demanded permanent employment from the government
कस्बे के किसान भवन में बैठक में मौजूद प्रेरक संघ पदाधिकारी।
बाढड़ा। साक्षर भारत मिशन के नियुक्त पूर्व प्रेरकों ने रविवार को बाढड़ा के कैनाल विश्राम गृह में बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने सीएम से सुरक्षित भविष्य के लिए रास्ता निकालने के लिए सरकार से जल्दी स्थायी रोजगार देने की मांग की और आगामी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रेरक संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत ने की। प्रदेशाध्यक्ष विनोद ने कहा कि हरियाणा सरकार में 5163 प्रेरक (साक्षर भारत मिशन) के तहत कार्यरत थे और इनको प्रौढ़ शिक्षा के लिए अगस्त 2012 में नियुक्त किया गया था। सभी प्रेरकों ने तत्परता से अपना कार्य किया और सरकार ने कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र भी दिए। शिक्षा प्रेरकों से शिक्षा के अलावा, जनधन खाता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मतदाता पहचान पत्र, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य लिया गया। सभी प्रेरकों ने बाकी सभी योजनाओं में वालंटियर के रूप में कार्य भी किया। इसके लिए हरियाणा सरकार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार में अनुभव आधार पर रोजगार दिया है। लेकिन प्रेरकों के पास 5 वर्ष का अनुभव होने के बावजूद भी उन्हें योजना में शामिल नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने संघ सदस्यों को चुनाव के बाद पूर्व प्रेरकों को स्थायी रोजगार देने की बात कही थी। अब उन्होंने पूर्व प्रेरकों के लिए रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सरकार से पूर्व प्रेरकों के कार्य और अनुभव के आधार पर रोजगार देने क मांग की है। इस दौरान सुरेश शर्मा हड़ोदा, अमरजीत, मुकेश, सुरेंद्र, जोगेंद्र, विनोद, विजय, मीनाक्षी, सरोज, मीना, सुजाता, रेखा, सुमन, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed