फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   forest department will enquire about cut trees in government school

Charkhi Dadri News: वन विभाग मिट्टी हटाकर पता लगाएगा राजकीय स्कूल से काटे गए पेड़ों की संख्या

Sat, 28 Jun 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
forest department will enquire about cut trees in government school
बडराई राजकीय स्कूल में काटे गए पेड़ का राज छिपाने के लिए डलवाई गई मिट्टी। संवाद
फोटो 25
विज्ञापन

बड़राई राजकीय स्कूल में काटे गए पेड़ का राज छिपाने के लिए डलवाई गई मिट्टी। संवाद
- सोमवार को जांच के लिए दोबारा वन विभाग की टीम पहुंचेगी बड़राई राजकीय स्कूल
ग्रामीणों की चेतावनी : दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कादमा। बड़राई राजकीय स्कूल परिसर से हरे पेड़ काटने के मामले की जांच के लिए सोमवार को दोबारा वन विभाग की टीम स्कूल पहुंचेगी। इस दौरान कटे पेड़ों को छिपाने के लिए डाली गई मिट्टी हटवाकर काटे गए पेड़ों की वास्तविक संख्या पता लगाई जाएगी। दूसरी ओर ग्रामीण इस मामले में वन विभाग से पहले ही निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं।
बड़राई राजकीय स्कूल परिसर में खड़े पेड़ बिना अनुमति के काटे गए हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों के आवाज उठाने के बाद यह मामला उजागर हुआ। वहीं, मामले को तूल पकड़ते देखकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के अलावा, स्कूल प्रबंधन समिति से भी बातचीत की थी। उस दौरान ग्रामीणों ने करीब 20 पेड़ काटने का अंदेशा जताया था। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन समिति का इसमें हाथ है। मामले में दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण अमित कुमार, दीपक, सुखबीर, सुनील, प्रदीप, अंकित, संदीप, नवीन, ढिल्लू, सुदेश व संजय की मानें तो स्कूल प्रबंधन समिति ने पेड़ कटवाने के बाद मिट्टी डलवाकर करतूत को छिपाने का प्रयास भी किया। पेड़ कटवाने के पीछे आर्थिक लाभ की मंशा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दरोगा बोले- निष्पक्ष होगी जांच
शिकायत मिलने के बाद वन विभाग हरकत में आया और वन दरोगा अमित मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की चेतावनी- कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर की हरियाली विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक थी। पेड़ों की यह कटाई उनके अधिकारों का भी हनन है।


वर्सन :::
हमें पेड़ काटने की जानकारी मिली थी। टीम ने मौके पर जांच की तो देखा कि पेड़ काटे गए हैं। उन पर मिट्टी डाली गई है। अब हम मिट्टी हटाने का कार्य करेंगे। ताकि, यह स्पष्ट हो सके कि कितने और किस प्रकार के पेड़ काटे गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र, रेंज अधिकारी, बाढड़ा वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed