फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest Department's exercise to make the lakes green

वन विभाग की सरोवरों को हराभरा बनाने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Forest Department's exercise to make the lakes green
चरखी दादरी। गांवों में सरोवरों को हरा-भरा बनाने के लिए जिला वन विभाग ने दादरी के 100 गांवों में जोहड़ों पर दस-दस पौधे लगाने शुरू कर दिए हैं। जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि वन विभाग जलशक्ति अभियान को तरजीह देते हुए इस बार जिले के सौ गांवों में जोहड़ों पर पौधरोपण करा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सभी जोहड़ों के आसपास पिलखण, नीम, गुल्लर, बड़ व पीपल प्रजाति की पौध लगाई जा रही हैं। पौध लगाने के बाद इनके चारों ओर सीमेंट की चहारदीवारी करवाई जा रही है, जिससे यह एक गमले की तरह बन जाएगा और पौधा इसमें सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी ही इन पौधों की देखभाल करेंगे।
विज्ञापन

दिलीप सिंह ने बताया कि दादरी जिला में पौधरोपण अभियान जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के चारों खंडों दादरी, बौंद, झोझू व बाढड़ा के गांवों के सरकारी भवनों, स्कूलों, पंचायती व शामलात भूमि में यह पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जोहड़ों पर पौधरोपण अभियान गांव सिरसली, पिचौपा कलां, अटेला कलां, डूडीवाला नंदकरण, हड़ौदा, श्यामकलां, लाडावास, निमड़ बडेसरा, बडराई, कादमा, कुब्जा नगर, रावलधी, ढाणी फौगाट, साहूवास, चरखी, डोहकी, लोहरवाड़ा, मिसरी, झिंझर, भागेश्वरी, बौंद कलां, रूदड़ौल, छपार व चिड़िया आदि में फिलहाल चल रहा है। जिला वन अधिकारी ने इन गांवों के लोगों से भी पौधों की देखभाल करने और जोहड़ के आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.52 लाख पौध लगाने का है लक्ष्य
जिला वन अधिकारी ने बताया कि इस साल मानसून सीजन में दादरी जिला में चार लाख 52 हजार 164 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें दो लाख 67 हजार 164 पौधों का वन विभाग व पंचायत विभाग के माध्यम से रोपण किया जाएगा। अभियान में चालीस हजार, जलशक्ति अभियान में 70 हजार और आम नागरिकों को 75 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed