{"_id":"6543d25a558edffdbe0a39c6","slug":"forest-department-employees-found-missing-along-with-attendance-register-during-sdm-inspection-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-8859-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम के निरीक्षण में वन विभाग के कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर समेत मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम के निरीक्षण में वन विभाग के कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर समेत मिले गायब
विज्ञापन
बाढड़ा राजकीय महिला काॅलेज का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेश दलाल।
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल ने वीरवार को वन विभाग कार्यालय व महिला काॅलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी रजिस्टर समेत गायब मिलें। वहीं, राजकीय महिला काॅलेज में सफाई व्यवस्था बेपटरी मिली जबकि खेल मैदान बदहाल और आरओ सिस्टम खराब मिला। इस पर एसडीएम ने प्राचार्य को आवश्यक हिदायतें दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने थाना प्रभारी को मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए गलियों में पुरुष व महिला पुलिस की गश्त लगवाने का भी आदेश दिया।
एसडीएम सुरेश दलाल दोपहर लोहारू रोड स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचे जहां केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद मिला। अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के फिल्ड में जाने की बात कही गई। एसडीएम ने विभाग का उपस्थिति रजिस्टर मांग तो बताया गया कि अधिकारी उसे अपने साथ ही रखते हैं।
एसडीएम ने बाद में राजकीय महिला काॅलेज का निरीक्षण कर खेल मैदान का जायजा लिया। खेल मैदान में खरपतवार उगी होने व खेल सुविधाएं न मिलने पर कार्यकारी प्राचार्य को हिदायतें दी। इस दौरान उन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों के तहत काॅलेज में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा। छात्राओं के लिए ड्रेस कोड जारी करने को कहा। एसडीएम ने इस दौरान उन्होंने छात्राओं को कुछ देर नैतिकता पाठ भी पढ़ाया।