फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   For incentive amount, submit documents in the office of the applicant welfare officer

प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
For incentive amount, submit documents in the office of the applicant welfare officer
चरखी दादरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत साल 2021-22 में आवेदन कर चुके विद्यार्थी स्कीम का लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेज जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दादरी की जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदकों के दस्तावेज अपलोड नहीं हो रहे हैं और न ही कंप्यूटर में पोर्टल पर किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई संभव है। इसलिए दसवीं, बारहवीं, स्नातक पास कक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, बैंक खाता की कॉपी, वर्तमान क्लास का आई कार्ड, आय प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र एवं अपनी सरल आईडी लेकर आवेदक विद्यार्थी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में आएं। उन्होंने बताया कि ये दस्तावेज पूरे होने के बाद आवेदक विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपिका सारसर ने बताया कि आवेदन पत्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा सकता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना में दसवीं पास करने के बाद योग्य पात्र को आठ हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed